Home उत्तराखंड देहरादून: पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाकर पति को उतारा मौत के...

देहरादून: पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाकर पति को उतारा मौत के घाट…ये थी वजह

पत्नी ने रात को पति के खाने में नींद की गोली का आधा पत्ता खिलाकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को परिजनों ने मृतक की पत्नी का अफेयर होने की जानकारी दी। जांच हुई तो पूरा राज खुल गया। मृतक की आठ साल की एक बेटी है। पिता की मौत के बाद वह भी सदमे में है।

पुलिस ने हत्यारोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक पंकज भट्ट (42) निवासी राजेश्वरी एंक्लेव, नथुवावाला, रायपुर की 27-28 मई की रात को मौत की सूचा मिली। पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि मौत के दिन पंकज पत्नी संग घर में ही थे। तभी रात को पत्नी से अपनी सास को पति के बेसुध होने की सूचना दी। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से कोरोनेशन अस्पताल लेकर गए तो जहां पंकज को मृत घोषित कर दिया गया।

इस दौरान पंकज के भाई ने पुलिस को बताया कि पंकज की पत्नी विजया (विजय लक्ष्मी) उर्फ आज्ञा का दीपक नाम के शख्स के साथ अफेयर चल रहा। पुलिस ने विजया के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो उसने घटना की रात दीपक पुत्र रामचंद्र निवासी आमवाला तल्ला, रायपुर से कई बार संपर्क किया। दीपक के मोबाइल की लोकेशन भी रात करीब दो घंटे तक पंकज के घर मिली। पुलिस ने दोनों से रविवार सुबह थाने लाकर पूछताछ की। हत्या का सुराग मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विजयलक्ष्मी और पंकज की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। पंकज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। साथ में अपना कार गैराज खोलने के साथ ही किराए पर तीन दुकानें दी हुई थी। पंकज ने अपना घर भी एक बीघा से ज्यादा जमीन पर बना है। एक दशक से ज्यादा समय तक दोनों के संबंध सामान्य रहे। 2018 पंकज की पत्नी ने जिम जॉइन किया। जहां उसके जिम ट्रेनर दीपक से संबंध बन गए।

विजय लक्ष्मी दीपक के प्यार में इतना खो गई कि उसने उससे बात करने के लिए दो अलग मोबाइल लिए। जिन्हें कुछ महीने पहले पंकज भट्ट ने पकड़ लिया था। उसमें दोनों की कई साथ में ली गई फोटो भी थीं। मोबाइल पकड़े जाने के बाद दोनों में विवाद रहने लगा था। इसकी भनक पंकज की मां और भाई को भी लगी थी। उसने दीपक को भी बताया कि पति को उसके अफेयर का पता चल गया है। विजयलक्ष्मी दीपक से बार-बार मिलना चाहती थी। उसने दीपक से घर पर मिलने आने को कहा। दीपक ने पति के घर में होने की बात कही तो उसने नींद की गोलियां मंगवाई।

26 मई को दीपक का जन्मदिन था। इस दौरान दोनों ने मिलने के लिए पहले से प्लानिंग की हुई थी। 23 मई को विजयलक्ष्मी ने दीपक से नींद की गोली का पत्ता मंगवाया। हालांकि, 26 मई को दीपक अपने दोस्तों के साथ अपने जन्म दिन की पार्टी में व्यस्त होने के कारण मिलने नहीं जा पाया। दोनों ने 27 मई की रात मिलने का प्लान बनाया। 27 मई को रात के भोजन में विजय लक्ष्मी ने नींद की गोलियों का आधा पत्ता मिलाया और पति पंकट भट्ट को खाना खिला दिया। पंजक भट्ट खाना खाने के कुछ देर बाद बिस्तर पर अचेत हो गए। इस बीच रात करीब दो घंटे तक दीपक भी विजय के साथ घर में रहा।

रायपुर थाना अध्यक्ष डीएस नेगी ने विजय लख्मी दीपक को करीब लाने के लिए पंकज को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसलिए उसने पति को नींद की गोली का आधा पत्ता खिला दिया। हालांकि, प्रेमी से उसने गोली सोने के लिए देने की बात कही थी। दीपक को सुबह की विजय के पति की मौत की भनक लग गई थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here