Home उत्तराखंड उत्‍तराखंड का सियासी तूफान थमा, 24 घंटे बाद मान गए हरक सिंह...

उत्‍तराखंड का सियासी तूफान थमा, 24 घंटे बाद मान गए हरक सिंह रावत, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत इस्तीफा नहीं देंगे। मंत्री हरक सिंह की नाराजगी दूर कर ली गई है। हरक ने अपने क्षेत्र के मेडिकल कालेज के मसले को रखा था, जो हल हो गया है। वह हरक सिंह के निरंतर संपर्क में हैं। साथ ही दावा किया कि पार्टी में सभी एकजुट हैं। वहीं, मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज के लिए जल्द शासनादेश जारी होगा।

बड़ी खबर:- देर रात पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, कही ये बातें..

विधायक काऊ के अनुसार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने बीती रात मंत्री रावत से बातचीत की। इस दौरान डा रावत की पार्टी के केंद्रीय नेताओं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कराई गई। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार मेडिकल कालेज के जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया। शाम करीब सात बजे मंत्री हरक सिंह अपने करीबी विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग: 54 फैसलों पर हुई चर्चा, एक क्लिक में पढ़ें कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

भाजपा में शुक्रवार रात तब हलचल मच गई, जब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह मंत्री पद से इस्तीफा देने की धमकी देते हुए सचिवालय में चल रही कैबिनेट की बैठक छोड़कर चले गए। वे कोटद्वार मेडिकल कालेज से संबंधित विषय कैबिनेट में न आने से नाराज थे। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले इस घटनाक्रम से सरकार और पार्टी संगठन सकते में आ गए। रात से ही डैमेज कंट्रोल के प्रयास शुरू कर दिए गए। केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हुआ।

बड़ी खबर: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ ने दिया इस्तीफा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here