Home उत्तराखंड उत्तराखंड: पुलिस के सामने ही प्रेमिका को मौत के घाट उतारा… इलाके...

उत्तराखंड: पुलिस के सामने ही प्रेमिका को मौत के घाट उतारा… इलाके में मची सनसनी

उत्तराखंड में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में प्रेमिका से हुए विवाद के बाद प्रेमी ने पाटल से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपित प्रेमी फरार हो गया। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्यारोपित पति से प्रमिका की हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं हत्या के दौरान दो पुलिस कर्मियों के घटनास्थल पर होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों के सामने हत्या हुई या उनके जाने के बाद, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल.. 20 IPS के तबादले.. जन्मेजय खंडूड़ी बने देहरादून के नए कप्तान

रविवार शाम को रुद्रपुर संजय नगर में भोला और बबीता के तीन साल के पुत्र सौरभ का जन्मदिन था। इसका पता चलते ही खुद को भोला की पहली पत्नी बताने वाली निर्मला ने अपने ससुर सुखदेव मंडल को फोन कर कहा कि उसे निमंत्रण क्यों नहीं दिया। जिसके बाद वह अपनी मां और तीन साल के बेटे के साथ भूरारानी स्थित मलिक कालोनी से संजय नगर पहुंच गई। जहां पर भोला और निर्मला का विवाद हो गया। इस दौरान निर्मला ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दो पुलिस कर्मी पहुंचे और जानकारी ली। चर्चा है कि पुलिस को घर में बुलाने से आक्रोशित भोला उर्फ किंकर मंडल ने निर्मला पर पाटल से वार कर दिया। और इसके बाद थोड़ी देर में ही मौके पर निर्मला की मौत हो गयी.

टोक्यो पैरालंपिक: उत्तराखंड के मनोज का कमाल… सेमीफाइन में बनायी जगह… कांस्य पदक पक्का

इस दौरान भोला वहां से भाग गया। अब जांच की जा रही है कि पुलिस कर्मी 112 की सूचना पर गए थे या अन्य सूचना पर। इस मामले में एसपी सिटी ममता बोहरा का कहना है कि पुलिस कर्मियों के सामने हुए हत्या की बात अफवाह है। जांच में पता चला कि निर्मला जब भोला के घर पहुंची तो उनके बीच विवाद हो गया था। इस पर निर्मला ने पुलिस के कंट्रोल रूम 112 में सूचना दी। जिसके बाद ट्रांजिट कैम्प से दो पुलिस कर्मी संजयनगर पहुंच गए। इसी बीच निर्मला की मां आनंदी शोर मचाते हुए बाहर आई। बाहर निर्मला का घर खोज रहे पुलिस कर्मियों को मिल गई। इस पर उसने पुत्री की हत्या की बात बताई। जिसके बाद पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और हत्यारोपीत भोला उर्फ किंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य में 8 नए महाविद्यालय बनाए जाएंगे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here