Home उत्तराखंड उत्तराखंड: मर्द बनकर 2 शादियां रचाने वाली लड़की, 4 साल बाद हुआ...

उत्तराखंड: मर्द बनकर 2 शादियां रचाने वाली लड़की, 4 साल बाद हुआ खुलासा

इस तरह का किस्सा ना कभी सुना ना देखा ! हल्द्वानी के इस किस्से की चर्चा देशभर में हो रही है। आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक लड़की ने पहले मर्द बनकर दो महिलाओं से शादी की और इसका राज़ जब चार साल के बाद खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई। जब ये खुलासा हुआ तो किसी को  बी भरोषा नही हुआ लेकिन जांच के बाद ये बात सौ फीसदी सच्ची निकली। चार साल पहले 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवाली एक महिला की शादी बिजनौर के रहने वाले कथित युवक कृष्णा सेन से हुई। है इसके बाद दोनों पति-पत्नी किराये पे हल्द्वानी मे रहती थी। इस बीच कथित पति कृष्णा सेन ने महिला से सीएफएल फैक्ट्री लगाने की बात कही और अलग अलग किस्तों में आठ लाख से ज्यादा रुपये भी ले लिए। इसके बाद साल 2016 में महिला बोंचक्की रह गई जब उसे पता चला कि उसके पति ने एक दूसरी महिला से भी शादी कर दी है। इसके बाद महिला परेशान होगई और पुलिस विभाग के चक्कर काटने लगी। महिला ने अपने कथित पति पर आरोप लगाया कि पति ने उसे ठगा है। महिला ने कथित पति के खिलाफ शिकायत की कि उससे 5 लाख रुपये दहेज में भी मांगे गए थे। महिला ने पुलिस थाने में अपने कथित पति के खिलाफ मारपीट, दहेज और ठगी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद से पुलिस उस कथित पति की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस ने उस कथित पति को गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ करना भी शुरू कर दिया था। उसने जो बयान दिया उससे सभी लोग बोंचक्के रह गये उसने पुलिस के सामने कहा कि जब वो पुरुष है ही नहीं तो किसी से शादी कैसे कर सकता है। पुलिस ने इसके बाद महिला अस्पताल में उसका मेडिकल टेस्ट कराया। मेडिकल टेस्ट में साफ हो गया कि वो पुरुष नहीं बल्कि महिला ही है। पुलिस भी हैरान है कि दोनों महिलाओं से शादी करने के बाद भी वो महिलाएं इस बात को कैसे नहीं जान पाई। हैरानी की बात तो ये भी है कि पीड़ित पत्नी ने कथित पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। यानी कुल मिलाकर एक युवती ने पुरुष का नाटक रचा और दो-दो महिलाओं से शादी कर डाली। हैरानी की बात तो ये है कि इतने सालों में पत्नियां भी इस बात को नहीं जान पाई कि उनका पति पुरुष नहीं बल्कि महिला है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here