Home उत्तराखंड अब उत्तराखंड के इस शहर से दिख रहा हिमालय, 312 KM दूर...

अब उत्तराखंड के इस शहर से दिख रहा हिमालय, 312 KM दूर से दिख रही बर्फीली चोटियाँ

देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण हर कोई अपने घर में रहने को मजबूर है और अब तक तमाम तरह की परेशानियां झेल रहा है। लेकिन ये लॉकडाउन प्रकृति के लिए वरदान साबित हो रहा है। उत्तराखंड में गंगा इतनी साफ़ हो चुकी है कि अब तक की सरकारों के तमाम प्रयासों पर भी पानी फिर जाए। विशेषज्ञों ने हरिद्वार तक गंगा का पानी पीने योग्य बताया है। वहीँ अब तक कुछ ऐसी भी खबरें आयी हैं कि जिसे आज से पहले सोचा नहीं जा सकता था जैसे सहारनपुर से हिमालय की चोटियों का दिखना। पर अब इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखंड के भी एक शहर का नाम जुड़ गया है जो है तो हिमालय से 312 किलोमीटर दूर लेकिन वहां से भी हिमालय की बर्फीली चोटियाँ दिख रही हैं।

यह भी पढ़िये: उत्तराखंड में इस जगह दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

देशभर में प्रदूषण का स्तर कम होने से दुनिया भर में प्रकृति के खूबसूरत नजारे सामने आ रहे हैं। भारत में पहले सहारनपुर से हिमालय की चोटियां दिख रही थीं उसके बाद  सिलीगुड़ी से दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा दिखाई पड़ी और अब रुड़की से हिमालय की गंगोत्री रेंज के पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। रुड़की में आसमान साफ हुआ और वायु प्रदूषण कम हुआ तो गंगोत्री के खूबसूरत पहाड़ों का दीदार हो रहा है। इसे लेकर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़िये: आज देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई 42 बसें, 1109 लोग पहुंचेंगे घर, देखिये वीडियो

लॉकडाउन में लोग घरों में बंद हैं और कल-कारखानों पर भी ताला लगा हुआ है। इससे प्रदूषण के स्तर में भी पूरी दुनिया में भारी कमी आई है जिसके सकारात्मक नतीजे अब प्रकृति में दिखाई देने लगे हैं। आमतौर पर सहारनपुर या रुड़की जैसे शहरों से हिमालय की चोटियां बारिश के बाद जब आसमान साफ होता है तभी दिखती हैं। लेकिन अब जब लॉकडाउन के कारण गाड़ियां नहीं चल रही हैं। फैक्ट्रियां बंद हैं तब वायु प्रदूषण नहीं हो रहा है तो इसलिए सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी हिमालय साफ़ नजर आ रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here