Home उत्तराखंड आज से दिल्ली के चयनित दो जिलों से चलेंगी 50-50 गाड़ियां, सभी...

आज से दिल्ली के चयनित दो जिलों से चलेंगी 50-50 गाड़ियां, सभी प्रवासियों को लाया जायेगा घर

आज दिनांक 25 मई से प्रतिदिन दिल्ली के चयनित 2-2 जनपदों से 50- 50 गाड़ियां उत्तराखंड प्रवासियों को लेकर आएगी। लेकिन अभी वही प्रवासी आ पायेंगे जिन प्रवासियों को पूर्व में रजिस्ट्रेशन नंबर पर मैसेज के माध्यम से पिकअप प्वाइंट ओर समय की जानकारी प्रेषित की जा चुकी है। उत्तराखंड आने वाले सभी इच्छुक प्रवासियों को उत्तराखंड लाया जा रहा है। और उत्तराखंड आने पर सभी प्रवासियों को संस्थागत क्वारन्टीन किया जाएगा। अन्य प्रदेशों से लगातार ही प्रवासी रेस्कयू अभियान चलाया जा रहा है। ये जानकारी खुद SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने दी है:

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: 24 साल पहले घर से भागा था प्रकाश, लॉकडाउन में वापस लौटा पहाड़

◆कल दिनांक 25 मई से प्रतिदिन दिल्ली के चयनित 2-2 जनपदों से 50- 50 गाड़ियां उत्तराखंड प्रवासियों को लेकर…

Gepostet von SDRF Uttarakhand Police am Sonntag, 24. Mai 2020

बता दें कि इन सभी प्रवासियों का प्रशासन द्वारा तय है वहां सेंटरों में जांच किए जाने के बाद कि इन्हें आगे भेजा जाएगा। लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासियों को वापस लाने के लिए सरकार ने तेजी दिखाई है। देश के दूसरे राज्य गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में फंसे प्रवासियों को घर लाया गया है। प्रवासियों को लाने के बाद उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। कोरोना के लक्षण दिखने पर संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है और होम क्वारंटाइन तो अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग की तीसरी महिला जिलाधिकारी बनी वंदना चौहान, 24 साल में पा लिया था आईएएस का मुकाम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here