Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड में जमकर बर्फबारी, स्कूलों में छुट्टी, पर्यटक खींचे चले आ रहे...

उत्तराखण्ड में जमकर बर्फबारी, स्कूलों में छुट्टी, पर्यटक खींचे चले आ रहे मसूरी, औली और चोपता

उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम ने 11 दिसम्बर से एक बार फिर करवट ली थी। जिसके कारण ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात हो रहा है। बदरीनाथ में फिर से बर्फ गिरी है। केदारनाथ में भी लगभग 2 फुट तक बर्फ जम गयी है। स्की़इंग की विश्व प्रसिद्ध ढलान औली में भी जमकर हिमपात हो रहा है। यहां पर्यटक और स्कीयर्स आने लगे हैं।  बुधवार देर रात से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गयी थी। जिससे तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गयी है।

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भी ठंड एकदम से बढ़ गयी है और उम्मीद की जा रही है कि आज भी जमकर बर्फबारी और बारिश होने वाली है। इसी कड़ी में आज यानी 13 दिसम्बर को प्रदेश भर के अधिकतर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी है। इस बर्फबारी का सबसे अधिक फायदा पर्यटन उद्ध्योग को होने की उम्मीद की जा रही है। यही कारण है कि पर्यटकों की आमद रहे मसूरी, औली और चोपता घूमने के लिए बढ़ने लगी है।

साल 2019 की विदाई और 2020 के स्वागत के जश्न को औली की बर्फीली वादियां तैयार हैं। बर्फ से लकदक औली में 31 दिसंबर के जश्न के लिए पर्यटकों की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहां पर जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और हट सभी 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक बुक हो चुके हैं। यही हाल कमोबेश चोपता का भी बना हुआ है। वहीँ बात करैं मसूरी की तो यहाँ पास में ही स्थित धनौल्टी में भी जमकर बर्फबारी हुई है जिसके कारण पर्यटकों की संख्या यहाँ एकदम से बढ़ गयी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here