Home उत्तराखंड शर्मनाक: आर्मी रिटायर की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति...

शर्मनाक: आर्मी रिटायर की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, ये है कारण

देवभूमि उत्तराखंड में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कोतवाली कोटद्वार पुलिस को राजकीय अस्पताल कोटद्वार से सूचना प्रातः हुई कि राम सिंह s/o स्व0 ठाकुर सिंह नि0 मानपुर कलालघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल को मृत अवस्था मे अस्पताल लाया गया था। इस सूचना पर अस्पताल जाकर जाँच की गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक राम सिंह उक्त को इसकी पत्नी भूमा देवी मृत अवस्था मे अस्पताल लेकर आयी थी। इस सम्बंध में जब भूमा देवी से पूछताछ की तो बताया कि सीढ़ियों से गिरने के कारण उसके पति की मृत्यु हुई है इसके विपरीत मृतक के शरीर पर कई जगह चोटो के गंभीर निशान थे।

राम सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे। वह 28 दिन पूर्व ही सेवानिवृत्त होकर घर आये थे। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूर्व सैनिक राम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुर्पद कर दिया था। सोमवार को मृतक की माँ पारेश्वरी देवी पत्नी ठाकुर सिंह ने कोतवाली में स्व. राम सिंह की पत्नी भूमा देवी और उसके परिचत संतोषी चौधरी पर राम सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दर्ज कराई थी। जिसके कारण पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो गया था जिसके बाद इसकी जांच शुरू कर दी गयी थी।

घटनास्थल के आस पास गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि मृतक की पत्नी भूमा देवी के पड़ोस में ही रहने वाले संतोष चौधरी जो पलम्बर का कार्य करता है के साथ अवैध संबंध है। इस पर जब भूमा देवी से सख्ताई से पूछताछ की तो बताया कि राम सिंह को मेरे और संतोष के मध्य अवैध संबंधों की जानकारी हो गयी थी। इस बात पर भूमा देवी और राम सिंह के बीच रोजाना झगड़ा होता था। भूमा देवी और संतोष ने मृतक राम सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दिनाँक 27.9.19 को जब मृतक राम सिंह अपने घर पर शराब के नशे में मौजूद था तो भूमा देवी ने फोन करके संतोष को अपने घर बुलाया और राम सिंह को सीढ़ियों से धक्का देकर व ईट से पीट-पीट कर हत्या कर दी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here