राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला देहरादून से सामने आया है। जहां कैंट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: शहीद प्रदीप के घर बेटे ने लिया जन्म, पत्नी नीरज ने जो कहा उसे सुन आप करेंगे सलाम
बता दें कि महिला देर रात कोतवाली पहुंची और उसने अपने पड़ोस में रह रहे गुलजार पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम बिझौली, पोस्ट मिलापनगर, थाना मंगलौर, हरिद्वार जो पेशे से पेंटर है। उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि आरोपी दो-तीन साल पहले उसके पड़ोस में रहने के लिए आया था। शुरुआत में वह मदद के बहाने के घर में आने जाने लगा। इसके बाद उसका घर में आना जाना बढ़ता गया। महिला ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले आरोपी उसके घर आया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से कहां की अगर वो यह बात किसी को बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: जब जंगल में एक-दूसरे पर बंदूक तानकर खड़े हुए माओवादी बहन और पुलिसवाला भाई…
मामले के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला की महिला का पति इन दिनों नशा मुक्ती केंद्र में हैं और अपना इलाज करवा रहा है। वहीं महिला घर में अकेली ही रहती है। इंस्पेक्टर नदीम अतहर का कहना है कि आरोपित गुलजार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।