Home उत्तराखंड पति अशोक ही निकला कामना का हत्यारा, इस तरह से रची थी...

पति अशोक ही निकला कामना का हत्यारा, इस तरह से रची थी खौफनाक साजिश

आखिर उत्तराखंड पुलिस ने चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद उस राज से पर्दा उठा ही लिया जिसका पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ देश को भी इंतज़ार था। राजधानी देहरादून में एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया था जिसमें अब तक यही समझा जा रहा था कि परिवार के परिचित रिंकू ने पहले पत्नी कामना को गोली मारी और फिर अशोक के पेट में भी गोली मारी थी। कामना की मौके पर ही मौत हो गयी थे वहीँ पति अशोक को महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

देहरादून पुलिस इस मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गयी थी और अब जो हकीकत सामने आयी है उसने सबकी आंखें खोल दी हैं। क्यूंकि कामना रोहिल्ला की हत्या उसी के पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला ने अवैध रिश्तों के शक में सुपारी देकर कराई थी। कामना की हत्या के दौरान पेट में गोली लगने से घायल पति अशोक की कहानी पर पुलिस को शुरू से ही शक था। कामना के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि दोनों के बीच एक महिला को लेकर झगड़ा होता था। उधर, हत्या में नामजद कराया गया रिंकू नवंबर 2018 से किसी के संपर्क में नहीं था। जांच में पुलिस के हाथ मेरठ के सरधना का एक मोबाइल नंबर लगा।

अशोक रोहिल्ला ने अपने दोस्त दीपक शर्मा और छोटे भाई गौरव शर्मा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। गौरव 28 अगस्त को ही घटना अंजाम देने अशोक के घर आ गया था। इसके बाद तय साजिश के तहत अशोक के पेट में गोली मारी गई, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद गौरव डीवीआर लेकर कार से सरधना चला गया था।

एसएसपी ने बताया कि अशोक और कामना दोनों के ही विवाहेत्तर संबंध थे। अशोक एक साल से कामना को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था। उसने सोचा कि कामना की हत्या होने पर उसकी पॉलिसी की रकम उसे मिल जाएगी और कर्जे उतार कर वह सुकून की जिंदगी गुजारेगा। अशोक ने सोचा कि बुआ की देवरानी के बेटे रिंकू का कत्ल किया जाए और बाद में कामना की हत्या कर आरोप रिंकू पर मढ़ देंगे।

पिछले साल चार नवंबर को अशोक ने रिंकू को अपने दोस्तों के साथ यह कहकर राजस्थान भेजा कि वहां उसे नौकरी दिला देगा। इस बहाने से उसे ले जाकर दीपक, गौरव और परवेज ने राजस्थान में रिंकू की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को चुरू में झाड़ियों में छिपा दिया था। रिंकू की हत्या के बाद अशोक की आधी योजना बिना किसी अड़चन के पूरी हो चुकी थी। और अब उसने पूरी प्लानिंग के साथ पत्नी कामना को मारने की योजना बनायी थी। पर इस बार वो सफल नहीं हो सका और देहरादून पुलिस ने पूरा मामला सबके सामने लाकर रख दिया है


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here