Home उत्तराखंड उत्तराखंड से दुखद खबर, विधायक की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन.....

उत्तराखंड से दुखद खबर, विधायक की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन.. क्षेत्र में पसरा मातम

एक दुखद खबर अल्मोड़ा से आ रही है। जहां सल्ट के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का मंगलवार को दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि जीना की पत्नी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। दिल्ली से सल्ट लौट रहे विधायक जीना यह सूचना मिलने पर रामनगर से ही वापस दिल्ली लौट गए। इस घटना से शोक की लहर है। विधायक जीना का परिवार दिल्ली में ही रहता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: कोरोना से पुलिस महकमे में तीसरे जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विजयदशमी की पूजा के लिए विधायक जीना दिल्ली गए हुए थे। अल्मोड़ा में बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को वह सल्ट लौट रहे थे। इस दौरान रामनगर पहुंचने पर उन्हें पहले उनकी मां की मौत की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद पता चला कि उनकी पत्नी धर्मा देवी उर्फ नेहा (45 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही विधायक जीना तुरंत दिल्ली लौट गए। परिजनों ने बताया कि धर्मा देवी को अचानक बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:सरकारी स्कूल में पढ़कर नासा तक पहुंचा उत्तराखंड में किसान का बेटा, जानिये पूरी कहानी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here