Home उत्तराखंड बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला नवीन का हत्यारा, 10 दिन बाद देवप्रयाग...

बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला नवीन का हत्यारा, 10 दिन बाद देवप्रयाग के पास मिली लांश

बीते कुछ दिनों से लापता चल रहे कीर्तिनगर के मंगसू चौरास के 27 वर्षीय युवक का शव देवप्रयाग के पास महादेव चट्टी में मिला है। पुलिस ने मृतक युवक नवीन के हत्यारोपी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर हत्यारोपी युवक मोहित ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। मोहित ने बताया कि उसने और नवीन ने पहले मिलकर शराब पी। जिसके बाद किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। जिसमें उसने नवीन को धक्का मारकर नदी में गिरा दिया। बता दें नवीन रावत 8 मई से लापता चल रहा था। उसके पिता ने कीर्तिनगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़िये:  पहाड़ में भालू का आतंक: खेत में काम करने गई महिलाओं पर खूंखार भालू का हमला
मूल रूप से सुपाणा का रहने वाला मकान सिंह का परिवार संगम विहार में रहता है।कीर्तिनगर कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि 8 मई की शाम मकान सिंह का बेटा नवीन रावत घर से निकला था। जिसके बाद से वो वापस नहीं लौटा। आखरी बार नवीन की बात उसकी पत्नी से हुई थी। तब से नवीन का फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद परेशान होकर नवीन के परिजनों से थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।पुलिस भी नवीन की बरामदगी को लेकर लगातार कोशिशें कर रही थी। मगर रविवार को नवीन के शव की सूचना मिलने से उसके परिजनों के साथ ही पुलिस के प्रयासों को भी झटका लगा।

यह भी पढिये: उत्तराखंड: तीन बच्चों की कब्र के बगल में ही जली मां की चिता, पिता ने खत्म किया पूरा परिवार
देवप्रयाग पुलिस ने बताया कि उसे महादेव चट्टी के पास पत्थरों में एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। मृतक के शरीर पर जीन्स और हाथ में एक कड़ा था। जिसके आधार पर नवीन के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

यह भी पढ़िये: गुप्तकाशी के युवक की अनोखी पहल! खुद घर को छोड़ा, माँ पिता जी को किया होम-क्‍वारंटाइन


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here