Home उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़: देर रात माता मंदिर रोड पर फायरिंग से हड़कंप, पत्नी...

ब्रेकिंग न्यूज़: देर रात माता मंदिर रोड पर फायरिंग से हड़कंप, पत्नी की मौत, पति भी गंभीर

देहरादून में कल देर रात एक गंभीर मामला सामने आया है जहाँ एक दंपती को गोली मारने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक परिचित व्यक्ति के द्वारा ही यह घटना अंजाम दी गयी है इस घटना में पत्‍नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से आम जनता के साथ-साथ पुलिस में भी हडकंप मचा हुआ है और अब  पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार ये घटना देर रात दो बजे के आस पास की है। नेहरू कॉलोनी थाना इलाके के माता मंदिर रोड क्षेत्र में बुटीक संचालिका महिला आशा पति अशोक के साथ रहती थी। कल यानी 29 अगस्त को एक परिचित युवक उनके घर आया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने आशा और उसके पति अशोक को गोली मार दी। इससे आशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में अशोक  को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने का  आरोप है। रिंकू अशोक के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here