Home उत्तराखंड देश ने खोया अपना एक और बेटा, ढाई साल पहले हुई थी...

देश ने खोया अपना एक और बेटा, ढाई साल पहले हुई थी शादी

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सीमा पार से की गई फायरिंग में सहारनपुर का सपूत नायक निशांत शर्मा शहीद हो गया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के दौरान 18 जनवरी को निशांत शर्मा घायल हो गए थे। उनका ऊधमपुर स्थित कमांड अस्तपताल में उपचार चल रहा था। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह निशांत ने अंतिम सांस ली।

जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी मोहर सिंह की ओर से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा को निशांत की शहादत के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, इस सूचना के बाद निशांत के परिवार में कोहराम मच गया।

निशांत के शहीद होने की सूचना पर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। निशांत की पत्नी सोनम शर्मा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पति की मौत के सदमे से सोनम इतनी आहत हुईं कि उन्होंने अपना हाथ भी घायल कर लिया। बाद में सोनम को कमरे से निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

उधर, निशांत की मां ममता को भी महिलाएं संभालतीं रहीं। कुछ महिलाओं ने बताया कि करीब ढाई साल पहले निशांत की शादी हुई थी। उन्हें अभी कोई बच्चा नहीं था। निशांत के भाई शुभम ने फोन पर कहा कि उसका भाई बहुत जांबाज था। उसकी तैनाती जोखिम वाले क्षेत्रों में ही होती रही।

घर में मचे कोहराम के बीच पिता जोगेंद्र शर्मा कुर्सी पर चादर लपेटे गुमसुम बैठे रहे। वह इतना ही बोले कि दो सपूत सेना की सेवा में लगाए थे। अब एक ही बचा है। निशांत के बड़े भाई ऋषभ और अन्य आने वाले लोग परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here