Home उत्तराखंड बड़ी खबर: उत्तराखंड में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या पहुंची 96

उत्तराखंड में कोरोना के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक देहरादून का है जबकि एक—एक नैनीताल और उत्तरकाशी जनपद का है। देहरादून में एम्स ऋषिकेश की वायरोलाजी लैब में कोरोना पाजिटिव पाया गया व्यक्ति देहरादून का रहने वाला है और यह 35 वर्षीय मुंबई से यात्रा करके देहरादून पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: 45 साल बाद पहाड़ लौटा 84 साल का दादा, मुश्किल समय में दादी को छोड़कर चले गए थे

नैनीताल में पाजिटिव पाई गई बीस वर्षीय लड़की नई दिल्ली से यहां पहुंची है। उसका कोरोना टेस्ट एसटीएच की वायरोलाजी लैब में पाजिटिव पाया गया। उत्तरकाशी में पाजिटिव पाया गया 23 वर्षीय गुरुग्राम ये यहां पहुंचा है। उसका सैंपल भी एम्स ऋषिकेश की लैब में पाजिटिव पाया गया। इस तरह प्रदेश में कोरोना पाजिटिव केसों का आंकड़ा 96 हो गया है।

यह भी पढ़िये: गुप्तकाशी के युवक की अनोखी पहल! खुद घर को छोड़ा, माँ पिता जी को किया होम-क्‍वारंटाइन


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here