Home उत्तराखंड उत्तराखंड: सीएम रावत ने किया महिला कमाण्डो एवं स्मार्ट चीता पुलिस का...

उत्तराखंड: सीएम रावत ने किया महिला कमाण्डो एवं स्मार्ट चीता पुलिस का शुभारंभ, देश का चौथा राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस के दस्ते में आज उत्तराखण्ड महिला कमाण्डो का दस्ता जुड़ गया है। उत्तराखण्ड देश का चौथा राज्य बन गया है, जहां पुलिस विभाग में महिला कमाण्डो का दस्ता तैयार किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज पुलिस लाईन देहरादून में उत्तराखण्ड की महिला कमाण्डो फोर्स एवं स्मार्ट चीता पुलिस का शुभारम्भ किया।

महिला पुलिस कार्मिकों के कमाण्डो एवं चीता पुलिस दस्ते के गठन से राज्य की महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास एवं मनोबल बढ़ेगा तथा वह अपनी परेशानियों एवं कठिनाईयों को महिला पुलिस से साझा कर सकेंगी तथा महिला अपराधों को नियंत्रित किया जा सकेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में स्मार्ट पुलिस बैरिक का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही महिला कमांडो दस्ता द्वारा सुरक्षा से सम्बन्धित अनेक करतब दिखाये गये, स्मार्ट चीता पुलिस द्वारा नुक्कड-नाटक के जरिये अपने कार्यों एवं कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here