Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया इस फ्लाईओवर का निरीक्षण, दिए ये...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया इस फ्लाईओवर का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज लालतप्पड़ फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से फ्लाई ओवर के पूर्ण होने के समय के बारे में जानकारी ली। चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी तक फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून-हरिद्वार की दूरी और कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लाल तप्पड़ इलाका एलिफेंट कॉरिडोर है और यहां सुबह-शाम हाथियों की आवाजाही लगी रहती है। लाल तप्पङ फ्लाईओवर बनने से वन्यजीवों के लिए भी रास्ता सुरक्षित हो जाएगा और यह आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here