Home उत्तराखंड विडियो: पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने से तबाही, एक की मौत...

विडियो: पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने से तबाही, एक की मौत और दो लोग घायल

देवभूमि उत्तराखंड में इस वक्त लौटते हुए मानसून से भी लोग भयभीत हैं और जाते जाते भी ये पहाड़ों में कहर बरपाना जारी रखे हुए है। लगातार जारी बारिश से लोग हलकान हैं, सड़कें टूट गई हैं, कई जगह भूस्खलन हुआ है। चमोली में देर रात हुई बारिश के बाद कुमारतोली गांव में भूस्खलन शुरू हो गया था। पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा सैलाब के साथ बहकर लोगों के घर तक पहुंच गए। घरों में मलबा जमा हो गया है।

पत्थर-मलबा गिरने की तेज आवाज सुन लोग घरों से निकल आए। लोगों ने जान बचाने के लिए घर छोड़ दिए और सुरक्षित जगहों पर चले गए। घटना घाट विकासखंड की है, जहां कुमारतोली गांव है जहाँ रात को भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ी टूटने की वजह से कई घर मलबे की चपेट में आ गए।

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्‍लॉक के तल्ला जोहार के टिमटिया में भी भूस्खलन ने कहर बरपाया है। यहां बीती रात करीब दो बजकर 40  मिनट पर बादल फट गया। इससे मलबे में दबने से राम सिंह (60 वर्ष) पुत्र दयान सिंह की मौत हो गई है। वहीं, धनी देवी (55 वर्ष) पत्नी राम सिंह और चंद्रा देवी (60 वर्ष) घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलो को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here