Home उत्तराखंड उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में फहराया...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में फहराया तिरंगा

आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने 4 मार्च 2020 को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन घोषित किया था।

मुख्यमंत्री ने पहले सुबह मुख्यमंत्री आवास फिर भाजपा कार्यालय ओर उसके बाद देहरादून के पुलिस लाइन में झंडा फहराया और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इसके बाद राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा में तिरंगा फहराया और वीर शहीदों को सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 76 करोड़, 67 लाख, 65 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकापर्ण करते हुए जनपदवासियों को बडी सौगात भी दी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गैरसैंण का सुनियोजित विकास होगा। गैरसैंण में 50 बेड का जिला अस्पताल बनाया जाएगा। गैरसैंण ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज एंव फूड प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जाएगा। भराड़ीसैंण विधानसभा में मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज लिए भराडीसैंण में से बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here