Home उत्तराखंड चमोली गढ़वाल: एक साथ सेना में हुए भर्ती और एक साथ ही...

चमोली गढ़वाल: एक साथ सेना में हुए भर्ती और एक साथ ही रिटायर हुए दो भाई.. गांव में मना जश्न

कितने खुशनसीब होते हैं वो लोग जिन्हें देश की सेना में जा कर देश की सेवा करने का मौका मिलता है, निःसंदेश आज उस माँ का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा होगा जिसने अपने दोनों बेटों को सत्ताईस साल पहले एक साथ देश की सेवा में भेजा होगा।  उत्तराखंड में एक परिवार में दो से तीन सैनिक जरुर भर्ती होकर देश की रक्षा कर रहे हैं इनमे से एक परिवार है दिनेश बिष्ट और नरेंद्र बिष्ट का जो की दोनों भाई हैं। दोनों भाई एक साथ ही सेना में भर्ती हुए और एक साथ ही रिटायर हुए. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 27 साल पहले देशसेवा का दिल में जज्बा लिए दोनों भाई फौज में भर्ती हुए। इसे अद्भुत संयोग ही कहेंगे कि 27 साल देश की रक्षा करने के बाद दोनों भाई एक साथ ही रिटायर भी हुए। मां की आंखों में खुशी के आंसू छलके। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के विकास के लिए न चैन से सोऊंगा, न अधिकारियों को सोने दूंगा: मुख्यमंत्री धामी

बीते दिनों दोनों जांबाज बेटे जब रिटायरमेंट के बाद गांव लौटे तो पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल था। रिटायरमेंट के बाद बेटों के गांव लौटने पर मां की आंखें भर आई और मां ने दोनों को खूब लाड प्यार किया। एक मां के लिए ये गर्व की बात है कि उसके दोनों बेटे सेना में रहकर देश की रक्षा करके लौट आए है। दोनों भाई एक साथ एक ही दिन देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती हुए और आज दोनों एक साथ 27 साल की देश सेवा के बाद सकुशल सेवानिवृत्त हो गए हैं। चमोली के ग्रामसभा काँसुवा के तलोंजा गांव के दो भाई श्री दिनेश बिष्ट जी और श्री नरेन्द्र बिष्ट जी को हार्दिक बधाई, जय हिंद।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here