Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: खाई में गिरी बोलेरो, 3 बच्चों समेत 4...

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: खाई में गिरी बोलेरो, 3 बच्चों समेत 4 को किया रेस्क्यू, खोज अभियान जारी

आज समय लगभग सुबह 9.30 बजे के आसपास एक बुलेरो गाड़ी नंबर यूके07 डीएस 5845 जो कि कर्णप्रयाग से देहरादून की ओर जा रही थी, पुलिस लाइन रतूड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर नीचे नदी की ओर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गयी। सूचना पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी घोलतीर, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ, जल पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: गहरी नींद में था परिवार, बारात आने से पहले प्रेमी संग दुल्हन हुई फरार

अब तक रेस्क्यू टीम द्वारा निम्नानुसार व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है। 1.नेहा उम्र लगभग 12 वर्ष 2.वन्दना उम्र लगभग 11 वर्ष 3. एक बच्चा लगभग 4 वर्ष, 4. श्रीमती राधा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी प्रेम नगर बताए गए हैं। इन सभी को रेस्क्यू कर पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग की गाड़ियों से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में उपचार हेतु भिजवाया गया है। अन्य सदस्यों की खोजबीन की जा रही है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अनिल मनराल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयपाल सिंह नेगी अधीनस्थ पुलिस बल सहित रेस्क्यू कार्य में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, 20 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, पढ़िए अन्य फ़ैसले…

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here