Home उत्तराखंड देहरादून में हैवानियत का शिकार हुई BSF महिला जवान

देहरादून में हैवानियत का शिकार हुई BSF महिला जवान

जहाँ देश भर से महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न, बलात्कार जैसे घटनाये सुनाई दे रही है, वही इस कड़ी मे अब इस घटना से देवभूमि भी शर्मसार हो गयी है।

बताया जा रहा है की बीते रविवार को बीएसएफ कैंप में ट्रेनिंग के लिए पहुंची ओडिसा की महिला जवान के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। सूत्रों के मुताबिक ये महिला जवान एवेरेस्ट मिशन की ट्रेनिंग क लिए देहरादून आ रही थी, देर रात जब वो रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे डोईवाला जाने क लिए कोई साधन नहीं मिला। तब उसने अपने ही यूनिट के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को फ़ोन किया जो छुट्टी पर देहरादून ही आया हुआ था।

पीड़ित महिला जवान ने बतया है कि सुरेंद्र सिंह कुछ देर बाद मदद के लिए उसके पास पहुंचा और रात अधिक होने का हवाला देते हुए दून में ही रुकने की बात कही। इस पर दोनों राजपुर रोड स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुक गए। आरोप है कि रात को सुरेंद्र ने पीड़िता के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला कांस्टेबल ने जब इसका विरोध किया और मदद के लिए पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। फिर भी महिला पूरी रात मदद की गुहार लगाती रही पर उसे मदद नहीं मिली।

हालांकि पीड़िता के सख्ती दिखाने पर आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। सुबह महिला ने किसी तरह होटल के स्टाफ से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर आरोपी हेड कांस्टेबल वहां से फरार हो गया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर बीएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।