Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, पिता-पुत्री की...

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, पिता-पुत्री की हुई मौत

रुद्रप्रयाग जिले में दशज्यूला काण्डई क्षेत्र में जागतोली के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के डरूँ वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पूरा मामला यह है कि बुधवार सुबह आठ बजे दशज्यूला क्षेत्र से कुछ लोगों ने देहरादून जाने के लिए बोलेरो वाहन को बुक कराया था। प्रात: आठ बजे नागेन्द्र ने जागतोली में संजय व रूचि को गाड़ी में बैठाकर अन्य सवारियों को लेने बैंजी कांडई जा रहा था।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: 22 वर्षीय विवाहिता ने पेड़ से लटकर दी जान, 10 महीने की बेटी के सर से उठा माँ का साया

इस बीच जागतोली से कुछ ही दूरी पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास वाहन अनियन्त्रित होकर करीब 15 मीटर नीचे खेत में जा पलटा। वाहन में बैठे संजय ने उतरने की कोशिश की, लेकिन इस बीच वाहन उसके ऊपर गिर गया। वाहन के नीचे दबने से 42 वर्षीय संजय कांडपाल पुत्र विशंभर दत्त कांडपाल, निवासी ग्राम जगतोली, विकास खंड अगस्त्यमुनि की मौत हो गई। वहीं उसकी नौ वर्षीय बेटी रूची गंभीर रूप से घायल हो गई।  इसके बाद रूचि (9) पुत्री संजय काण्डपाल की हायर सेंटर ले जाते समय ब्यासी के पास मौत हो गई। जबकि चालक नागेन्द्र (33) पुत्र अतर सिंह निवासी बैंजी काण्डई घायल हैं। वाहन चालक नागेन्द्र पहले पंजाब में कहीं काम करता था। लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद वह घर आया था। अभी कुछ दिन पहले ही उसने वाहन खरीदा था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: पहाड़ में बाजार जाते हुये बुजुर्ग को तेंदुए ने मार डाला, दहशत में गाँव के लोग


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here