Home उत्तराखंड उत्तराखंड में बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह का कोरोना से निधन, दिल्ली अस्पताल...

उत्तराखंड में बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह का कोरोना से निधन, दिल्ली अस्पताल में चल रहा था इलाज

उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट से विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। पत्नी के निधन के बाद वियोग में अन्न त्याग देने से विधायक की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच कोरोना की गिरफ्त में आने से उनकी हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई थी। दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (51) पुत्र प्रताप सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें:उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

विधायक के निधन से BJP के साथ ही पूरे उत्तराखंड में भी शोक छा गया है। सुरेंद्र जीना के निधन की पुष्टि अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह ने की। सल्ट से भाजपा विधायक श्री सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा, “जीना हमारे युवा, ऊर्जावान और योग्य कार्यकर्त्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।” उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दे।

यह भी पढ़ें: दुखद खबर: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, कैप्टन आशुतोष IMA देहरादून से 2018 में हुए थे पास आउट

विगत 27 अक्टूबर को अचानक दिल्ली में उनकी पत्नी नेहा जीना का निधन हो गया था। उस समय विधायक जीना रामनगर के पास थे और अपने क्षेत्र को वापस लौट रहे थे। पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना दिल्ली चले गये थे और वही कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गये। और आज उनकी मृत्यु की सूचना आई। विधायक जीना अपने क्षेत्र की जनता के दुख दर्द में हमेशा साथ रहते थे। सरल और मृदु स्वभाव के व्य​क्ति के चले जाने से लोगों में शोक की लहर है

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत को तीन महीने कारावास की सजा, जानिये पूरा मामला


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here