Home उत्तराखंड उत्तराखंड चुनाव: आज बीजेपी और कांग्रेस जारी करेंगे प्रत्याशियों की पहली सूची,...

उत्तराखंड चुनाव: आज बीजेपी और कांग्रेस जारी करेंगे प्रत्याशियों की पहली सूची, होगा कड़ा मुकाबला

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बृहस्पतिवार तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाने की पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व गुरुवार दोपहर तक ज्यादातर सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

बड़ी खबर:- आज फिर राज्य में रिकॉर्ड तोड़ नये मामले सामने आये, 6 संक्रमित मरीजो की हुई मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने 16 जनवरी को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के तैयार पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा था। जिन सीटों पर राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति या दूसरे कारणों से असमंजस है, उन पर केंद्रीय चुनाव समिति प्रदेश के नेताओं के साथ एक बार फिर से मंथन करेगी। कांग्रेस के टिकट आज भी आज घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार शाम होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित हो सकती है। बताया जा रहा है कि सीईसी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट पर भी निर्णय हो सकता है। अभी तक डीडीहाट, रामनगर से हरीश रावत के चुनाव लड़ने की चर्चा गरमाती रही है।

बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र

प्रदेश में कांग्रेस के 70 टिकटों पर सीईसी को निर्णय लेना है। इनमें से तकरीबन 45 सीटों पर आम सहमति बन चुकी है। शेष सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह टिकट के दावेदारों के संबंध में लिखित ब्योरा स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके अलावा सभी मंत्रियों के टिकट भी फाइनल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी।  कोटद्वार, डोईवाला समेत करीब 10 सीटों पर पार्टी बाद में निर्णय करेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here