Home उत्तराखंड देहरादून का खूनी फ्लाईओवर फिर निगल गया दो मासूमों की जिंदगी, जानिये...

देहरादून का खूनी फ्लाईओवर फिर निगल गया दो मासूमों की जिंदगी, जानिये क्या है पूरा मामला

खूनी फ्लाईओवर नाम से आप पहले ही समझ चुके होंगे कि हम यहाँ कौन से फ्लाईओवर की बात करा रहे हैं अगर अब तक भी आपको इसके नाम का आभास नहीं हुआ है तो हम आपको बता देते हैं कि राजधानी देहरादून का बल्लीवाला फ्लाईओवर की यहाँ बात हो रही है। इस फ्लाईओवर को बने हुए अभी लगभग 3 साल के आसपास हो रहा है और अब तक इतने कम समय में ही यहाँ 22 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ताजा मामला कर देर का है जब दो मासूम एक बार फिर इस खूनी फ्लाईओवर का शिकार बन गए हैं। फ्लाईओवर पर बाइक फिसलने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार सेंट थॉमस स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव का पंचनामा किया गया। रात को ही पुलिस द्वारा छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

बल्लीवाला फ्लाईओवर का जबसे उद्घाटन हुआ है उसके बाद से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। इसके उद्घाटन के चंद दिनों के बाद यहां एक बाइक सेफ्टी वॉल से टकरा गई थी और इस पर सवार की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद हादसों का सिलसिला जारी है। प्रशासन की ओर से एहतियातन फ्लाईओवर के बीच में डिवाइडर लगाए हैं। बावजूद हादसों में कमी नहीं आ रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर लोनिवि ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर यहाँ पर एक और डबल लें फ्लाईओवर की संभावना तलाशी है मगर इसके निर्माण पर शासन ने यह कहकर रोक लगा दी कि उनके पास बजट की कमी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here