Home उत्तराखंड बड़ी खबर: देहरादून नगर निगम में कोरोना की दस्तक, दो दिन रहेगा...

बड़ी खबर: देहरादून नगर निगम में कोरोना की दस्तक, दो दिन रहेगा बंद

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। देहरादून के नगर निगम में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज मंगलवार को देहरादून नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद एहतियात तौर पर नगर निगम को दो दिन के लिए जनसामान्य के लिये बन्द कर दिया गया है। वहीं नगर निगम के उक्त अधिकारी के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को भी आइसोलेट होने के निर्देश दे दिए गए हैं।

आपको बता दें कि देहरादून नगर निगम में हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपने कामों को करवाने आते हैं,ऐसे में अब निगम के अधिकारी का कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यहां सतर्कता बढ़ा दी गयी है।वैसे आपको बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम के एक अधिकारी को कोरोना हुआ था।जिसके बाद निगम ने एहतियात बढ़ाई गई थी लेकिन एक बार फिर नगर निगम के अधिकारी को कोरोना होने के बाद फिलहाल 2 दिनों के लिए नगर निगम को लोगों के लिए बंद कर दिया गया हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here