Home उत्तराखंड अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड चुनावों के लिए बड़ा एलान, कर्नल अजय कोठियाल...

अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड चुनावों के लिए बड़ा एलान, कर्नल अजय कोठियाल होंगे सीएम पद का चेहरा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर देहरादून पहुंचे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल(सेवानिवृत्त ) सीएम पद का चेहरा होंगे। वहीं, उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

आज उत्तराखंड दौरे पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल… कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तराखंड में कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल सीएम पद के दावेदार होंगे। इस दौरान उन्होंने कोठियाल की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। केजरीवाल ने कोठियाल को भोले का फौजी भी बताया और कहा कि उन्होंने आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों बखूबी अंजाम दिया।

जानिये कौन हैं रुद्रप्रयाग के सत्यम दरमोड़ा… जिन्होंने एशिया के सौ उभरते उद्यमियों में बनायी जगह

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। आप से सीएम कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि इन पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता। हमें कर्नल अजय कोठियाल ही चाहिए। यह निर्णय आप पार्टी ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने लिया है।

बस 26 जनवरी और 15 अगस्त को आती है आजादी के योद्धाओं की याद…देवभूमि में आज भी इतने सेनानी हैं जीवित

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here