Home उत्तराखंड पहाड़ का भुवन: बकरियों की जान बचाने के लिए खुद भिड पड़ा...

पहाड़ का भुवन: बकरियों की जान बचाने के लिए खुद भिड पड़ा तेंदुआ से, भाग गया आदमख़ोर

पहाड़ के बहादुर नौजवानों ने वक्त वक्त पर अपनी बहादुरी से देश और दुनिया को हैरान किया है। अब एक बार फिर से एक साहसी युवक ने ऐसी वीरता दिखाई की हर कोई तारीफ कर रहा है। बात है पिथौरागढ़ के भाटीगांव के 24 वर्षीय एक युवक की जिसकी शनिवार दोपहर तेंदुए से पांच मिनट तक गुत्थमगुत्था हुई और और अपने साहस से तेंदुए को भागने पे विवश कर दिया। उसके सिर पर पांच टांके लगे हैं। हमले में युवक के सिर और शरीर पर काफी चोट आई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से बुरी खबर: मंदिर जा रही महिला पर तेंदुआ का हमला, मौके पर मौत

युवक करीब 12 बजे जंगल से बकरियों को चराकर घर आ रहा था। रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमला करते ही सारी बकरियां भाग गईं। भुवन ने करीब पांच मिनट तक तेंदुए के साथ दरांती और लकड़ी से संघर्ष कर अपनी और बकरियों की जान बचाई। भुवन ने बताया कि तेंदुए के हमला करते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहे सुनील भट्ट और मुकेश भट्ट उसके चीखने पर मौके पर पहुंचे। किसी तरह उन्होंने लकड़ियों और डंडे से हमला कर तेंदुए को भागने में मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्हें दोनों युवा गांव तक लेकर आए। यहां से उसे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: बुरी खबर: उत्तराखण्ड में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, परिवार को भी किया आइसोलेट


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here