Home उत्तराखंड ऋषिकेश में रुकी अमेरिकी महिला कोरोना पोजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

ऋषिकेश में रुकी अमेरिकी महिला कोरोना पोजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

पूरी दुनियाँ में हर दिन कोरोना वाईरस से संक्रमित लोगों का आँकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। 20 दिन पहले जहाँ औसतन हर दिन मरीजों की संख्या 1000 के आसपास बढ़ रही थी तो वर्तमान में इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब यह आँकड़ा हर दिन एक लाख से भी ऊपर पहुंच चुका है। जो अपने आप में ही एक डरावना आँकड़ा है। अब तक पूरी दुनियाँ में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 765000 से ज्यादा हो चुकी है वहीं 36500 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

ये भी पढिये: युवक ने रात में फोन कर पुलिस से मंगवाए 4 समोसे, डीएम ने पकड़कर नाली साफ करवाई

भारत की बात करैं तो अब तक संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 1330 हो चुकी है जिसमें से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। बात करैं उत्तराखंड की तो यहाँ संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 7 है। इस बीच एक बड़ी खबर ऋषिकेश से सामने आ रही है। जहाँ कुछ समय पहले रह रही अमेरिकी महिला यहाँ से वापस चले जाने के बाद कोरोना संक्रमित पायी गई है। इस बात की जानकारी अमेरिकी महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद से उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग मे हडकंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में महिला के संपर्क में आए करीब 25 लोगों की जांच की है। और सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि अब तक इन सभी लोगों की हालत सामान्य है। ये पूरा मामला ऋषिकेश मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन का है। पिछले कुछ समय से अमेरिकन महिला भारत में रह रही थी। वह 2 मार्च से 14 मार्च तक तपोवन के राज रिजॉर्ट में ठहरी थी। तपोवन क्षेत्र में एक अन्य अमेरिकन महिला गरीब, बेसहारा बच्चों के लिए स्कूल चलाती हैं। कोरोना पॉजीटिव पाई गई महिला जितने दिन यहां रहीं, उतने ही दिन वह स्कूल में बच्चों से मिलने भी जाती रहीं। इस दौरान वह बच्चों के साथ भी काफी घुल मिलकर रही थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here