Home उत्तराखंड देवभूमि के लाल को बड़ी जिम्मेदारी, विजयपाल सिंह राणा बनेंगे वायुसेना में...

देवभूमि के लाल को बड़ी जिम्मेदारी, विजयपाल सिंह राणा बनेंगे वायुसेना में महानिदेशक

एक बार फिर उत्तराखंड के लिए गर्व करने लायक खुशखबरी है। देश की वायु सेना में उत्तराखंड से एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। उत्तराखण्ड के टिहरी जिले के प्रतापनगर तहसील के नेल्डा गांव निवासी एयर मार्शल विजयपाल सिंह राणा को भारतीय वायुसेना का महानिदेशक (वर्क्स सेरेमोनियल) बनाए जाने पर उत्तराखण्ड में आम से लेकर ख़ास तक सभी के चहरे पर खुशी का माहौल है। विजयपाल सिंह राणा की प्रारंभिक शिक्षा धारमंडल प्रतापनगर, माध्यमिक शिक्षा श्रीनगर और उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज टिहरी और उत्तरकाशी में हुई। उन्होंने दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना की प्रशासक शाखा में कमीशन प्राप्त किया था।

जम्मू कश्मीर सेक्टर में कारगिल ऑपरेशन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई थी। वर्ष 2014 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। राणा डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) से स्नातक हैं, जहां बाद में उन्होंने बतौर प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया। रक्षा सेवा कमांड स्टाफ कॉलेज (डीएससीएससी) लुस्का, जांबिया में राणा प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे। उन्होंने कोयंबटूर में वायु सेना प्रशासनिक कॉलेज के कमांडेंट के रूप में भी कार्य किया।

विजयपाल सिंह राणा के पिता स्व. कुंदन सिंह राणा भी वन विभाग में रेंजर रहे थे। जबकि छोटा भाई अजयपाल राणा, अजयपाल की पत्नी सरला राणा वन विभाग देहरादून में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनकी माता बचना देवी गृहणी हैं, जो नई टिहरी में निवासरत हैं। राणा की प्रारंभिक शिक्षा धारमंडल प्रतापनगर, माध्यमिक शिक्षा श्रीनगर और उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज टिहरी और उत्तरकाशी में हुई। राणा को वायु सेना में अहम जिम्मेदारी मिलने पर पूरे उत्तराखण्ड में खुशी की लहर है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here