Home उत्तराखंड खुशखबरी: देहरादून से टिहरी, श्रीनगर, गौचर हेली सेवा आज से शुरू, जानें...

खुशखबरी: देहरादून से टिहरी, श्रीनगर, गौचर हेली सेवा आज से शुरू, जानें किराया

उड़ान योजना के तहत आज से देहरादून से नई टिहरी, श्रीनगर और गौचर के बीच हेली सेवा शुरू होने जा रही है। सप्ताह में तीन दिन यह हेली सेवा उपलब्ध होगी। उड़ान योजना के तहत राज्य के आठ रूटों पर हेली सेवा संचालित की जानी है। तय रूट के मुताबिक पवनहंस कंपनी का 11 सीटर हेलीकॉप्टर सुबह 9.40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 10 बजकर पांच मिनट पर नई टिहरी उतरेगा, यहां से हेलीकॉप्टर श्रीनगर होते हुए 11 बजकर 50 मिनट पर गौचर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड: थोड़ी देर में जारी होंगे हाईस्कूल और इंटर के परिणाम घोषित, यहाँ करे अपना रिजल्ट चेक

फिर इसी रूट से वाया श्रीनगर, नई टिहरी होते हुए दोपहर बाद ढाई बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। शुरुआत में सेवा प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। पवन हंस के प्रतिनिधि राजीव अग्निहोत्री के मुताबिक दूसरे चरण में कंपनी मसूरी और अल्मोड़ा के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इससे पहले उड़ान योजना के तहत देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड और चमोली जिले में गौचर के बीच हेलीसेवा प्रारंभ हुई थी। लेकिन मार्च में कोविड के चलते सेवा बंद होने के बाद अब तक प्रारंभ नहीं हो पाई है। देखिये किराया:

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: गढ़वाल राइफल एक और जवान बॉर्डर पर शहीद, अपने पीछे पत्नी व 2 छोटे बच्चे छोड़ गये

स्थान           जाने का समय    किराया    समय 
जौलीग्रांट        9.40             2903     25
नई टिहरी       10.35            2903      25
श्रीनगर          11.30            2903      20
गौचर            12.20            2903     20

(किराया – प्रति सीट एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन का, समय – मिनट में)

यह भी पढ़ें: चमोली गढ़वाल: परिवार को बचाकर खुद मौत के मुंह में समां गईं देवेश्वरी देवी, दर्दनाक मौत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here