Home उत्तराखंड एम्स के डॉक्टरों ने महिला की मौत कोरोना से होने से किया...

एम्स के डॉक्टरों ने महिला की मौत कोरोना से होने से किया इंकार, ये थी मौत की वजह

एम्स के डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती हल्द्वानी की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत कोरोना से होने से साफ इंकार किया है। डॉक्टरों ने बताया है की महिला को 5 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव ज़रूर पाया गया था, लेकिन उनकी मौत की वजह कोरोना नही है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से खबर: कोरोना संक्रमण से पहली मौत, ऋषिकेश एम्स में भर्ती थी लालकुआं की महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हल्द्वानी, नैनीताल निवासी 56 वर्षीय महिला की आज शुक्रवार सुबह हो गई। उस समय मौत का कारण कोरोना वायरस बताया जा रहा था। लेकिन अब एम्स के डॉक्टरों ने बताया है की महिला की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: घर वापसी के लिये 2178 लोगों की लिस्ट तैयार, यहाँ देंखे किस जिले के कितने लोग है

एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत जी ने बताया कि, ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से ग्रसित इस महिला को 22 अप्रैल को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान महिला की कोविड 19 की जांच भी की गई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि उक्त महिला की शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप की वजह से इस महिला के ब्रेन के ऐसे हिस्से में जहां पर शरीर का सारा सिस्टम कंट्रोल होता है वहां पर स्ट्रोक की वजह से ब्रेन ब्लिड की समस्या थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: पुल के नीचे तैरता हुआ मिला अज्ञात शव, हाथ में गुदा हुआ है ANNU NEGI💜

उन्होंने बताया कि हालांकि महिला कोरोना पॉजिटिव थी, मगर उसे सबसे बड़ी समस्या अत्यधिक ब्लड प्रेशर के कारण ब्लिडिंग थी, साथ ही महिला को निमोनिया व यूरिन इन्फैशन भी था, गंभीर बीमारियों और अधिक उम्र की वजह से शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया है की महिला को सबसे पहले ब्रेन स्ट्रोक से ग्रसित होने के कारण नैनीताल और उसके बाद बरेली के अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिर बरेली से महिला को 22 अप्रैल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here