Home उत्तराखंड केदारनाथ मार्ग पर भीरी-बाँसवाड़ा के बीच चारधाम यात्रियों के साथ हादसा, बोलेरो...

केदारनाथ मार्ग पर भीरी-बाँसवाड़ा के बीच चारधाम यात्रियों के साथ हादसा, बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत, पांच लोग घायल

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी – बांसवाड़ा के बीच दो वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें पांच यात्री घायल हो गए हैं। वहीं केदरानाथ धाम से लौट रहे दो युवकों की देवप्रयाग के पास बाइक स्लीप हो गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।

मंगलवार को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक युवक की जान चली गई ,जबकि पांच लोग घायल हो गए। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए। बोलेरो यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा थी।

हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल हुए हैं। दूसरी ओर देवप्रयाग के पास एक बाइक स्लीप हो गई। बाइक सवार एक युवक छिटककर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में पवन, पुत्र जय सिंह उम्र-30 घायल हो गया है। जबकि सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरे ललित, पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष की जान चली गई। ये दोनों केदारनाथ से वापस पानीपत हरियाणा जा रहे थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here