Home उत्तराखंड बड़ी खबर: उत्तराखंड उपचुनाव में CM तीरथ के खिलाफ “आप” ने कर्नल...

बड़ी खबर: उत्तराखंड उपचुनाव में CM तीरथ के खिलाफ “आप” ने कर्नल अजय कोठियाल को मैदान में उतारा

आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने आज गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं।

शर्मनाक: देहरादून में 5 साल की मासूम का अपहरण, पहले दुष्कर्म और फिर जान से मार डाला

पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया
अजय कोठियाल ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: रोहित के अंतिम शब्द “नहाने का मजा तभी है जब तक बॉडी फूूलकर बाहर न आये”

कांग्रेस ने भी चढ़ाया सियासी पारा
इधर गंगोत्री सीट पर संभावित उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों को अपना समर्थन देकर सियासी पारा चढ़ा दिया है। गंगोत्री उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मैदान में उतरने की प्रबल संभावना को देखते हुए सजवाण का यह कदम चुनावी अखाड़े में उनके ताल ठोंकने का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि पार्टी की गंगोत्री सीट से सजवाण के उम्मीदवार बनाने की प्रबल संभावना है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here