Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: तिमंजिला मकान में लगी आग, 75 साल की वृद्ध महिला जिन्दा...

उत्तराखण्ड: तिमंजिला मकान में लगी आग, 75 साल की वृद्ध महिला जिन्दा जली

सोमवार को अल्मोड़ा बिन्ता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत भतौंरा में एक तिमंजिले मकान में आग लगने से एक बृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर प्रशासन और विधायक महेश नेगी भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार सोमवार प्रातः लगभग 10 बजे उक्त मकान में अज्ञात कारणों से भंयकर आग लग गई। इस समय केवल एक वृद्धा मौजूद थी जबकि अन्य लोग खेत में काम करने गए थे। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ‌

यह भी पढ़ें: देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे गए हवलदार दीपक कार्की, घर में मचा कोहराम

सूचनानुसार भतौंरा निवासी स्वर्गीय घनान्द जोशी की पत्नी भगवानी देवी 75 वर्ष अपने दो पुत्रों दिनेश चंद्र जोशी, नन्द किशोर जोशी, बहू बिमला जोशी व पोती नेहा जोशी के सांथ उक्त तिमंजिले मकान में रहती थी। पता चला है कि, आग लगते समय उसके दोनों लड़के व बहू खेतों में रोपाई करने गये थे। जबकि 11 में पढ़ने वाली पोती नेहा उस समय गोशाला में ही थी उसी ने आग लगने पर शोर शराबा किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने व वृद्धा को निकालने का भरसक प्रयास किया। लेकिन तब तक भंयकर लगी आग ने समूचे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था।

यह भी पढ़िये: उतराखंड: विधवा महिला ने युवक पर लगाया 4 साल से दुष्कर्म करने का आरोप, पिता ने कहा झूठ बोल रही है


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here