Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी की 60 फीसद घोषणाएं पूरी: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह...

रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी की 60 फीसद घोषणाएं पूरी: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के लिए की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की है। पौड़ी जिले की समीक्षा के दौरान यह बताया गया कि मुख्यमंत्री की 191 घोषणाओं में से 116 पूर्ण हो चुकी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की अवस्थापना सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र और पैरामोट्र्स स्थायी पट्टी के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। श्रीनगर में पार्किंग समस्या का समाधान किया जाए। एनआइटी में बिजली व पानी की व्यवस्था की जाए। कोटद्वार में रोडवेज डिपो के आधुनिकीकरण एवं पार्किंग निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर, सूअर के लिए लगाए गए फंदे में फसा गुलदार… मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 घोषणाओं में से 206 पूरी हो चुकी हैं। शेष 144 घोषणाओं पर काम प्रगति पर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शेष रह गई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने गढ़वाल मंडल के तीन जिलों में की गई घोषणाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि 60 प्रतिशत घोषणाओं पर काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तरकाशी में दो मंजिल पार्किंग के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। पार्किंग की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाए। बौन एवं बड़ेथी पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं मातली पेयजल योजना का विस्तारीकरण तेजी से हो।

यह भी पढ़ें: देहरादून: टोल प्लाजा पर टोल शुरू होते ही हंगामा कर विरोध में उतरे लोग, सिर मुंडवाकर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की घोषणाओं की जिलावार समीक्षा किए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणाएं होती रहीं। पुरानी घोषणाएं पीछे छूटती रहीं और नई-नई घोषणाएं आगे बढ़ती रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि कोई घोषणा करते हैं तो उसे पूरा होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में भी मुख्यमंत्री की सिर्फ घोषणाएं ही नहीं हुईं। उनकी ओर से समय समय पर प्रयास किया गया कि घोषणाओं की समीक्षा भी की जाए ताकि उनकी प्रगति के बारे में जानकारी मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाओं की समीक्षा का यह परिणाम रहा है कि जो घोषणाएं पूरी हो रही हैं। कई विभागों में तो 95 प्रतिशत तक घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं।

जिला         घोषणाएं    पूर्ण    गतिमान    पूर्ण प्रतिशत

पौड़ी             191        116      75           60.73

उत्तरकाशी    123         68        55           55.28

रुद्रप्रयाग        36          22        14           61.11

यह भी पढ़ें: चमोली आपदा: जिंदा होने की धूमिल उम्मीदों के बीच काम जारी, 146 लोग अभी भी लापता


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here