Home उत्तराखंड देवभूमि में महापाप: शौच के लिए गई बच्ची को बनाया सामुहिक दुष्कर्म...

देवभूमि में महापाप: शौच के लिए गई बच्ची को बनाया सामुहिक दुष्कर्म का शिकार..दो गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर के सितारगंज से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटी शौच के लिए गई थी और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस के पास दर्ज पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार रात को शौच के लिए बाहर निकली थी। इतने में ही मलपुरी निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र परमजीत सिंह व प्रभु सिंह पुत्र मंजीत सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बगल के गेहूं के खेत में ले गए। खेत में ले जाकर दोनों ने बेटी के साथ गंदा काम किया। बाद में पुत्री को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग निकले। आगे पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: पहाड़ की युवती से गैंगरेप, पहले बनाया अश्लील वीडियो फिर भाई-भतीजों को परोस दी प्रेमिका

काफी देर से घर से निकली बेटी जब वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने छानबीन शुरू की तो पुत्री मिली। उसे होश आया तो उसना अपनी पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपितों के खिलाफ उनके घर पर जाकर शिकायत भी की लेकन जवाब में केवल गाली-गलौज मिला। इसके बाद उन्होंने सरकड़ा चौकी का रुख किया और तहरीर सौंप दी। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट के अनुसार 14 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच की गई। आरोप सही लगने पर शुक्रवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उत्तराखंड: कुंभ में शामिल हुए निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर की कोरोन से मौत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here