Home टेलीविज़न क्या आप जानते है रीयल लाइफ में भी पति-पत्नी थे रामायण के...

क्या आप जानते है रीयल लाइफ में भी पति-पत्नी थे रामायण के दशरथ-कौशल्या

रामानंद सागर ने अपने ऐतिहासिक टीवी शो रामायण के लिए हर कलाकार बहुत सोच समझ कर चुना था। शो का ऑनस्क्रीन स्क्रीनप्ले जितना कमाल का था उतने ही कमाल के थे वो तमाम किस्से जो इस शो की शूटिंग के दौरान हुए। इस शूट के दौरान तमाम संयोग भी बनें और ऐसे ही संयोगों में से एक के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। शो में कौशल्या का किरदार निभाया था दिग्गज मराठी अदाकारा जयश्री गाडकर ने और दशरथ के रोल में थे बाल धुरी। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते थे कि असल जिंदगी में भी ये दोनों पति पत्नी थे।

यह भी पढ़िए: अजीबोगरीब है उत्तराखंड के इस मंदिर का रहस्य, बंद आँखों से करते हैं पुजारी साल में एक बार पूजा

बाल धुरी भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे और जयश्री भी कमाल की अदाकारा थीं। करोड़ों लोगों ने जयश्री को कौशल्या के किरदार में पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजा दशरथ की पत्नी और श्रीराम की मां कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जयश्री गाडकर, मराठी इंडस्ट्री की सबसे सफल और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं।

यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड Lockdown: इस बार देवभूमि के देवता भी रहेंगे लॉकडाउन, ऐसे बनेगी सोशल डिस्टेंसिंग

मराठी सिनेमा में तब जयश्री के नाम का सिक्का चलता था। उन्होंने मराठी सिनेमा में कई यादगार रोल किए हालांकि हिंदी भाषी दर्शकों ने हमेशा उन्हें रामायण की कौशल्या के तौर पर पहचाना। जयश्री का जन्म कर्नाटक के जयश्री ने 1950 के मध्य में बतौर डांसर फिल्मों में डेब्यू किया था। वे मराठी सिनेमा की लीजेंड रहीं। उन्होंने फिल्म सांगते एका, अवगाची संसार, मानिनी आदि से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड का रहस्यमयी मंदिर ..लोग कहते हैं कि यहां नागराज और उनकी मणि मौजूद हैं


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here