Home टेलीविज़न बड़ी खबर: केदारनाथ फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड,...

बड़ी खबर: केदारनाथ फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, घर में लगाई फांसी

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: क्वारंटाइन सेंटर में 19 साल के युवक ने लगायी फांसी… हो गयी मौत

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

यह भी पढ़िये: घर लाया गया उत्तराखंड पुलिस के दारोगा का पार्थिव शरीर… शादी को पूरा नही हुआ था एक साल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here