Home खेल अनुष्का और विराट बनने वाले हैं माता-पिता, जानिये कब घर आएगा नन्हा...

अनुष्का और विराट बनने वाले हैं माता-पिता, जानिये कब घर आएगा नन्हा मेहमान

इस वक्त दुनियां में क्रिकेट से सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर में बहुत जल्द एक खुशखबरी आने वाली है। विराट कोहली के घर में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। विराट कोहली ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबसे साथ साझा किया। और कहा कि जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। अनुष्‍का ने लिखा कि जनवरी 2021 में अब तीन हो जाएंगे।

यह भी पढ़िये: उत्तराखंड: ट्रेनिंग के दौरान रिक्रूट जवान तरुण सिंह की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

इसके साथ ही दोनों को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने अनुष्का-विराट को जीवन में नया चैप्टर शुरू करने के लिए मुबारकबाद दी है। अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर के साथ इस बड़ी ख़बर को सोशल मीडिया में शेयर किया। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर की पोलका डॉट्स वाली ड्रेस पहने हुए हैं। दोनों काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। वहीं अनुष्का का बेबी बंप साफ़ दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- ”और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।”

यह भी पढ़िये: कोरोना संक्रमण से उत्तराखंड पुलिस में पहली मृत्यु, एसआई शिवराज सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी. दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। लॉकडाउन के दौरान कोहली और अनुष्‍का ने साथ में काफी क्‍वालिटी समय बिताया। कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर ही आइसोलेशन में रहे थे और इस महामारी के खतरे को देखते हुए उन्‍होंने टीम के साथ यूएई जाना भी सही नहीं समझा और वह मुंबई से सीधे निजी विमान से यूएई पहुंचे थे। बहुत जल्द हम सभी को कप्तान विराट कोहली आईपीएल में RCB का नेतृत्व करते हुए दुबई में खेलते दिखने वाले हैं।

यह भी पढ़िये: देवभूमि: रोहित को सड़क पर मिली 02 तोले की नथ, पुलिस को लौटाकर पेश की मिसाल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here