Home अन्य ख़बरें गर्भपात के बाद महिला पहुंची अस्पताल, कोरोना के आइसोलेशन वॉर्ड में डॉक्टर...

गर्भपात के बाद महिला पहुंची अस्पताल, कोरोना के आइसोलेशन वॉर्ड में डॉक्टर ने किया रेप, मौत

कोरोना वायरस की आशंका में आइसोलेशन वार्ड में रखी गई महिला के साथ डॉक्टर द्वारा बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुधियाना से आई महिला के साथ बिहार स्थित गया के अस्पताल में वहशियत की घटना घटी है। जिसके बाद महिला की मौत हो गई है।

दरअसल 24 वर्षीय एक महिला अपने पति के साथ पंजाब के लुधियाना से बिहार आई। 25 मार्च को बिहार लौटी इस महिला को 2 दिन बाद ही अस्पताल जाना पड़ा क्योंकि लुधियाना में रहने के दौरान अधिक रक्तस्राव की वजह से महिला को अबॉर्शन करवाना पड़ा था।

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: 2 और जमाती कोरोना पॉजिटिव, 35 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

27 मार्च को पति ने उसे गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद 1 अप्रैल को कोरोना की आशंका के चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में डाल दिया गया। आइसोलेशन वार्ड में महिला अकेली रहती थी। आरोप है कि नियमित जांच करने वाला डॉक्टर उसके साथ बलात्कार करता था।

इसी बीच महिला की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 3 अप्रैल को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया मगर इसके बाद भी महिला का रक्त स्राव नहीं रुका।

यह भी पढें: रुद्रप्रयाग में धड़ल्ले से बेची जा रही है शराब, विधायक ने खोली पोल.. 

बहू को डरी सहमी देखकर जब सास ने पूछा तो उसने बताया-‘माथे पर टीका लगाकर आइसोलेशन वार्ड में आने वाले चिकित्सक ने मेरे साथ बलात्कार किया। यह बात मैंने सुरक्षाकर्मी को बताई तो उसने इज़्ज़त की दुहाई देते हुए चुप रहने की नसीहत दी। इसके बाद उस डॉक्टर ने दूसरी रात भी मेरे साथ बलात्कार किया।

6 अप्रैल को पीड़ित महिला की मौत हो गई। इसके बाद दरिंदगी की इस घटना पर सोशल मीडिया पर लिखा जाने लगा तब प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और दो लोगों को गिरफ्तार करके मामले की लीपापोती करने में लगा है।

यह भी पढें: तो जमात में शामिल महिलाएं खड़ा कर सकती हैं भारत के सामने बड़ा संकट, जानिये सब कुछ


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here