Home अन्य ख़बरें वायरल वीडियो: जानिए क्या है इस वीडियो का पूरा सच, जिसकी वजह...

वायरल वीडियो: जानिए क्या है इस वीडियो का पूरा सच, जिसकी वजह से टारगेट हो रहा उत्तराखंड का बेटा

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 8:45 बजे निधन हो गया था। इस खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनका फोटो/वीडियो शेयर कर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जो अस्पताल के अंदर का है। जिसमें अस्पताल में एक लड़का ऋषि कपूर साहब के साथ गीत गा रहा है। इस गाने का नाम ‘तेरे दर्द से दिल आबाद रहा’ है। गाने को सुनने के बाद बीमारी की हालत में भी ऋषि कपूर के चेहरे पर खुशी झलक रही है। वहीं अपने फैन को बीमार हालत में आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पे वायरल इस वीडियो को ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो माना जा रहा था।

यह भी पढ़े: एम्स के डॉक्टरों ने महिला की मौत कोरोना से होने से किया इंकार, ये थी मौत की वजह

सोशल मीडिया पे वायरल इस विडियो मै ये नौजवान धीरज कुमार उत्तराखंड के बग्वालीपोखर अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। जो फिलहाल दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कार्यरत हैं और महारौली में रह रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पे यह कहकर वायरल किया जा रहा है कि ये ऋषि कपूर साहब का आखिरी वीडियो है। लेकिन सच ये है कि ये वीडियो 2 फरवरी 2020 का है।

यह भी पढ़े: इरफान खान का उत्तराखंड से था खास रिश्ता, यहां शूट हुई फिल्म को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here