Home अन्य ख़बरें नए साल पर आयी देश के लिए बुरी खबर, आतंकियों से लड़ते...

नए साल पर आयी देश के लिए बुरी खबर, आतंकियों से लड़ते हुए दो जवान शहीद

नए साल का पहला दिन देश के लिए एक बुरी खबर लाया है। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सर्च आपरेशन के दौरान फायरिंग में 2 जवान शहीद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना की टुकड़ी तलाशी अभियान चला रही थी। इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें:  17 दिन की सुहागन पत्नी ने दिया अपने शहीद पति की अर्थी को कन्धा

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया, ‘‘नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here