Home अन्य ख़बरें दूल्‍हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दोनों परिवार को किया गया क्‍वारंटाइन

दूल्‍हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दोनों परिवार को किया गया क्‍वारंटाइन

कोरोना वायरस महामारी की वजह से आज भारत समेत लगभग पूरी दुनिया इस संकट का सामना कर रही है। वही इसका असर अब शादियों पर भी पड़ रहा है। कोरोना के कारण पंजाब राज्य के मोगा ज़िले में होनेवाली एक शादी को टालना पड़ा। क्योकि शादी से ठीक पहले दूल्‍हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दूल्‍हा फरीदकोट का और दुल्‍हन मोगा की रहनेवाली है। एक महीने पहले दोनों की मंगनी हुई थी। आज यानि 13 अप्रैल को दोनो की शादी तय की गई थी। वही शादी से कुछ दिन पहले लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे चलते शादी टल गई।

यह भी पढे:- उत्तराखंड से बड़ी खबर: जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की कर दी हत्या

मोगा के परमानंद इलाके में देर रात को अचानक से एंबुलेंस के पीछे दौड़ती पुलिस की कई गाडिय़ों को चलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ समय बाद पता चला कि जिस लड़की की शादी तय हुई थी, उसका मंगेतर कोरोना पॉजिटिव पाया। जिसके कारण परिवार वालो को टीम ढूंढऩे आई थी। रात मै ही डॉक्टरों ने लड़की के परिवार के सभी लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के बाद परिवार के किसी भी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।

यहभी पढे:-शानदार: उत्तराखंड ने पेश की बड़ी मिसाल, कोरोना के खिलाफ जंग में 1800 पूर्व सैनिक तैयार

परीक्षण के बाद सेहत विभाग में उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारांटाइन रहने का आदेश जारी किया। पुलिस द्वारा उनके घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। वहीं दोनों परिवारों के साथ ही लड़की के परिवार से संबंधित एक अन्य परिवार को भी होम क्वारांटाइन किया गया है। माना जा रहा है कि ये लोग दोनों की सगाई में शामिल हुए थें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here