Home अन्य ख़बरें इटली में एक दिन में 627 लोगों की मौत, भारत में 258...

इटली में एक दिन में 627 लोगों की मौत, भारत में 258 लोग संक्रमित

इटली में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। शुक्रवार को इटली में एक ही दिन में रिकॉर्ड 627 मौत इस महामारी के चलते दर्ज की गईं। इसके चलते देश में कई नए तरह के प्रतिबंध घोषित कर दिए गए हैं। इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,032 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या भी 41,035 से बढ़कर 47,021 पर पहुंच गई है।

 

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 258 हो गई है। आज 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 219 भारतीय और 39 विदेशी शामिल हैं। वहीं चार लोगों की इस जानलेवा वायरस से चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 23 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़े शनिवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

जुड़े रहे जन तक से और पाएं देश, दुनिया तथा उत्तराखंड राज्य की सभी ताजा खबरें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करना न भूलें!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here