Home देश एक बार फिर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जबरदस्त प्रयासों से...

एक बार फिर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जबरदस्त प्रयासों से बची 22 भारतीयों की जान

ऐसे ही भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को वर्तमान सरकार के सबसे तेजतर्रार नेताओं में नहीं गिना जाता बल्कि वो समय समय पर इसे साबित भी करती आ रही हैं! अगर मोदी सरकार के टॉप 3 मंत्रियों का नाम लें तो उस लिस्ट में अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज का नाम आना तय है| आज फिर से विदेश मंत्री जी ने इसकी मिसाल पेश की है! दरसल कुछ दिन पूर्व भारत का एक जहाज पश्चिमी अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र में पहुंचने के बाद बेनिन तट के पास से लापता हो गया था! इस जहाज में 22 भारतीय सवार थे और आशंका ये थी कि इनके जहाज को समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले लिया है और इन सबकी जान पर तबसे खतरा मंडरा रहा था।

उसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी ओर से सरहानीय पहल शुरू कर दी थी! उन्होंने नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओनियेमा से इस सम्बन्ध में बात की जिन्होंने भारतीय जहाज को तलाशने में हर संभव मदद का एलान किया! इसके बाद उन्होंने दूसरे नजदीकी देश बेनिन से भी बात की जहाँ की सरकार ने उनकी मदद का आश्वासन दिया| और अब आज यानी मंगलवार को विदेश मंत्री ने बताया कि समुद्री डाकुओं ने चार दिन बाद चालक दल के सभी सदस्यों को छोड़ दिया है, और जहाज में उपस्थित सभी 22 भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इसके बाद जहाज के कैप्टेन के नेतृत्व में उसने अपना आगे का सफ़र शुरू कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहाज में 13,500 टन गैसोलिन थी, इसकी कीमत लगभग 8.1 मिलियन डॉलर है और यह जहाज मुंबई के एंग्लोल इस्टकर्न शिपिंग कंपनी की है। एक बार फिर सुषमा स्वराज ने अपने तेज तर्रार नेतृत्व से 22 भारतीयों की जान बचा ली है जिसके कारण उनकी पूरी देश और दुनियां में तारीफ़ हो रही है! विदेश मंत्री ने दो ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 22 भारतीयों सहित मर्चेंट शिप मरीन एक्सप्रेस को छुड़ा लिया गया है. हम नाइजीरिया और बेनिन की सरकारों को उनकी मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं.”

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here