Home देश बड़ी खबर: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन बोले ‘मैं...

बड़ी खबर: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन बोले ‘मैं टूट गया’

बुधवार को सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है।

यह भी पढ़िये: बड़ी खबर: अभिनेता इरफ़ान खान का निधन, भारत का डंका हॉलीवुड में बजाने वाला सबसे बड़ा नाम

फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है। बीते दिन बुधवार को इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म भी नहीं हो पाया था कि गुरुवार को एक और दिग्गज अभिनेता ने इस दुनियां को अलविदा कह दिया है। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड के कई अभिनेता, नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़िये: तो अभिभावकों को राहत देने की तैयारी में सरकार, सिर्फ ट्यूशन फीस ले पाएंगे उत्तराखंड में सभी स्कूल

आपको बता दें ऋषि कपूर इस वक्त के सुपरस्टार रणबीर कपूर के पिता थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसा लगता है कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है। ये दिल तोड़ने वाला है. वो महान थे, एक शानदार दोस्त थे। अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि ऋषि कपूर सिर्फ मेरा साथी नहीं था। वह मेरे परिवार थे। मेरा दोस्त था। मेरा 45 साल पुराना दोस्त। लैला मजनू में हमने साथ काम करना शुरू किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here