Home देश बड़ी खबर: पाकिस्तान ने राजौरी में किया सीज़फायर का उल्लंघन, गोलीबारी में...

बड़ी खबर: पाकिस्तान ने राजौरी में किया सीज़फायर का उल्लंघन, गोलीबारी में दो जवान शहीद

पाकिस्तान की सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज आती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान की सेना ने एलओसी से सटे भार के इलाकों में सीज़फायरिंग का उल्लंघन किया है। सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की आरे से राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास की गई। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: पहाड़ में भीषण हादसा: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात की मैक्स खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत..6 घायल

पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली इस फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया। सेना के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने 27 नवंबर को राजौरी जिले में सुंदरबनी सेक्टर में अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग का भारतीय पक्ष ने जोरदार जवाब दिया। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर हो गए, बाद में अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का लाल सूबेदार स्वतंत्र सिंह देश के लिए बॉर्डर पर शहीद, शोक में डूबा पहाड़


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here