Home अल्मोड़ा लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने उत्तराखंड में 40 स्टार प्रचारकों की सूची...

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने उत्तराखंड में 40 स्टार प्रचारकों की सूची करी जारी, पूर्व सीएम खंडूड़ी और कोश्यारी भी शामिल।

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्त्तराखंड में पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के साथ प्रदेश में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता उत्तराखंड की पांचो सीटों पर रोड शो और चुनावी सभाएं करेंगे।

जहाँ स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्र के दिग्गज नेताओं का नाम है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, यशपाल आर्या, मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, गिरीराज सिंह बिष्ट, खजान दास व बलराज पासी समेत राज्य सर्कार के मंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी सूची में शामिल हैं।

टिकट की अनिच्छा जाहिर करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से सांसद बीसी खंडूड़ी और नैनीताल से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है।

केंद्र के मंत्रियों में अरुण जेटली, जेपी नड्डा, थावर चंद्र गहलोत, निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, उमा भारती, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, स्मृति ईरानी, श्याम जाजू, हेमा मालिनी, शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। बताया जा रहा उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी भी प्रदेश में चुनावी सभाएं एवं रोड शो करेंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here